गणेश महोत्सव में गौवर्धनपूजा की कथा सुन श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध


मसौली बाराबंकी। क्षेत्र के ग्राम बांसा स्थित पंचवटी आश्रम में गणेश महोत्सव के दौरान  श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथावाचक रामहेत यादव (रसिया) ने श्रद्धालुओं को गोवर्धन पूजा की कथा सुनाई। कथा के दौरान भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथावाचक रामहेत यादव ने कहा कि भगवान की लीलाएं मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक हैं। बाल कृष्ण अपनी नटखट लीलाओं से सभी का मन मोह लेते थे। यशोदा मैया के माखन चोरी की शिकायत करने पर श्रीकृष्ण अपनी भोली बाल लीलाओं से माता को प्रसन्न कर देते थे। उन्होंने गोवर्धन पूजा की कथा सुनाते हुए बताया कि भगवान कृष्ण ने गोप ग्वालों को इंद्र पूजा के स्थान पर गोवर्धन पर्वत की पूजा करने के लिए प्रेरित किया। कृष्ण ने समझाया कि गोवर्धन पर्वत ही ब्रजवासियों और उनके पशुओं के लिए अन्न चारा तथा जल की व्यवस्था में सहायक है। इसके बाद ब्रजवासियों ने 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर गोवर्धन पूजा की। कथा के दौरान अध्यक्ष पवन यादव, उपाध्यक्ष शेष कुमार रावत, कोषाध्यक्ष रामानंद यादव, उदय प्रताप सिंह, रोहित मौर्या, ठाकुर जगत नारायण सिंह, देवनारायण सिंह, संत राम, शुभम, लवकुश सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।

रिपोर्टर - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.