फतेहपुर के कम्पोजिट विद्यालय में अपने सपनों का भारत कार्यक्रम बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
फतेहपुर, बाराबंकी। सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने सपनों का भारत कार्यक्रम का आयोजन मंडल फतेहपुर के कम्पोजिट विद्यालय मिडिल स्कूल में किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों ने पहुंचकर सहभागिता की। विद्यालय के बच्चों द्वारा चित्रकला, रंगोली और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपने चित्रों और भाषणों के माध्यम से विकसित भारत के सपने को कागज पर उतारा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष अनुपम निगम ने कहा कि "शिक्षा वह सोने की चाबी है, जिससे भाग्य के द्वार खुलते हैं। अगर बच्चे मन लगाकर पढ़ेंगे तो वह अधिकारी, डॉक्टर, इंजीनियर सब बन सकते हैं।" उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया। इस अवसर पर पूर्व जिला मंत्री डॉ. अंजू चंद्रा, गिरधर गोपाल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अनुपम निगम, मंडल प्रभारी पुनीत मिश्रा, दीपचंद जैन, प्रधानाचार्य दिनेश मौर्या, प्रधानाचार्य पूजा श्रीवास्तव सहित समस्त अध्यापक गण और बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - नफीस अहमद
No Previous Comments found.