DM-SP ने किया कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण
फतेहपुर - बाराबंकी जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने शनिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय,फतेहपुर का औचक निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों के अचानक विद्यालय पहुंचने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था,छात्रावास,भोजन,पेयजल,साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। डीएम ने कक्षा 6 से 12 तक की कक्षाओं में जाकर छात्राओं से बातचीत की और उनकी पढ़ाई व शिक्षण व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।
मेधावी छात्राओं का सम्मान
निरीक्षण के दौरान कक्षा 10 पास करने वाली दो मेधावी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। डीएम-एसपी ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
172 छात्राओं में बांटी खुशियां, साथ बैठकर खाया खाना विद्यालय में मौजूद 172 छात्राओं का उत्साह बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की तरफ से पानी की बोतल,कॉपी,पेन,मिठाई और बिस्किट बांटे गए। सबसे खास रहा जब दोनों अधिकारियों ने छात्राओं के साथ बैठकर भोजन किया। भोजन से पहले छात्राओं ने एक साथ भोजन मंत्र का उच्चारण किया,जिसकी अधिकारियों ने जमकर तारीफ की। साथ ही भोजन की गुणवत्ता और वितरण व्यवस्था भी परखी।
रिपोर्टर - नफीस नफीस अहमद
No Previous Comments found.