विधानसभा जैदपुर की पीडीए जन चौपाल को सम्बोधित करते हुए विधायक गौरव रावत ने
मसौली /बाराबंकी : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता संघर्षशील है जो हमेशा अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर लोगो को मान सम्मान दिलाने में पीछे नही रहते है। आने वाले विधानसभा चुनाव में आप सभी लोग एकजुट होकर जुमलेबाज सरकार को उखाड़ फेंके।
उक्त बातें रविवार को विश्वनाथ मैरिज लान मसौली के प्रांगण में समाजवादी पार्टी विधानसभा जैदपुर की पीडीए जन चौपाल को सम्बोधित करते हुए विधयाक गौरव रावत नेकही। उन्होंने कहा कि आप सभी लोगो को लक्ष्य लेकर चुनाव की तैयारी करना है क्योंकि सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को कमजोर नही समझना है। श्री रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सोच तरक्की व विकास की है जिससे सभी वर्ग के लोगो को समानता का सम्मान मिला। श्री रावत ने कार्यकर्ताओं से चुनाव में
जुटने की अपील करते हुए कहा कि बूथ, सेक्टर व जोन प्रभारीअपने-अपने बूथ पर नए वोटर को बढ़ाने का काम युद्धस्तर पर करें। अपने-अपने बूथ पर काम से कम 10 नए वोटर फार्म भरकर वोट बढ़ाने का काम करें।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव बलराम मौर्य ने युवाओं के मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। इससे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। उन्होंने कहा कि जब युवा पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और अपने अधिकारों की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे तो उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन पर लाठियां बरसाई गईं और उन्हें जेल भेजा गया।
सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने कहा कि प्रदेश में अपराध और अराजकता का माहौल बना हुआ है। महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों के मामले में सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। अपराधियों में कानून का भय नहीं रह गया है और आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख यासिर अराफात किदवई ने सभी से संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनता की समस्याओं को उठाएं और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाए।
पीडीए जन चौपाल मे भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री अरुणेश कुमार रावत ने भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की उनका समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद व विधायक गौरव कुमार रावत ने स्वागत किया।
विधानसभा महासचिव प्रेम किशोर वर्मा पप्पू की अध्यक्षता तथा जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान संजय के संचालन में जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, जिला उपाध्यक्ष यशवंत यादव, विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद उबेद शानू, मसौली ब्लाक अध्यक्ष अखिलेश यादव, हरख ब्लॉक अध्यक्ष केशव राम वर्मा, सिद्धौर ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, पूर्व चेयरमैन रामनरेश वर्मा, हरितास यादव, राजेंद्र यादव, रामनरेश यादव, बृजेश वर्मा, संदीप यादव, मास्टर प्रेमचंद वर्मा, गोलू बादशाह, धीरेंद्र वर्मा, रूपनारायण वर्मा, जगरूप वर्मा, अंबिका वर्मा, सुरेश वर्मा, फकीर अली, ताजुद्दीन अंसारी, अजय वर्मा, गुड्डू मौर्य, नूर मोहम्मद प्रधान, इंद्रसेन, चंद्र प्रकाश राजवंशी, अनिल वर्मा प्रधान, कामिल अली, नाजिम अली, राहुल यादव, ओमकार यादव, प्रवेश यादव ,काशीराम रावत, राहुल कश्यप समेत आदि लोगों ने संबोधित किया।
रिपोर्टर : सरवर अली
No Previous Comments found.