स्टेट स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए ताहा मामून एवं मोहम्मद उमर खान चयनित

बाराबंकी : अज़ीमुद्दीन अशरफ इस्लामी इंटर कॉलेज के कक्षा 11 के ताहा मामून एवं कक्षा 8 के मोहम्मद उमर खान का चयन स्टेट स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 24 से 27 सितंबर 2026 तक प्रयागराज (इलाहाबाद) में आयोजित होगी। इस उपलब्धि पर आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश श्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने दोनों खिलाड़ियों को बुके, पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।खिलाड़ियों के चयन में अज़ीमुद्दीन अशरफ इस्लामी इंटर कॉलेज के खेल प्रशिक्षक श्री तौहीद हसन खान का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके अनुशासन एवं प्रभावी मार्गदर्शन ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं खिलाड़ियों के प्रशिक्षक रियाज अहमद के कठिन परिश्रम एवं प्रतिभाओं को निखारने के प्रयासों की भी सराहना की गई। श्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने रियाज अहमद को प्रोत्साहित करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की। इस अवसर पर डॉ. कुलदीप साहब, हाशमत अली गुड्डू सहित अन्य गणमान्यजन एवं बड़ी संख्या में वॉलीबॉल खिलाड़ी उपस्थित रहे। दोनों खिलाड़ियों के चयन से पूरे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। साथ ही जनपदवासियों एवं खेलप्रेमियों में भी हर्ष और उत्साह का माहौल है।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.