हेतमापुर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मंदिर को कटान से बचाने की पहल की श्रद्धालुओं ने की सराहना
हेतमापुर/बाराबंकी : रविवार को बाबा नारायण दास जी महाराज की तपोस्थली हेतमापुर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बाराबंकी के साथ-साथ आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे और बाबा के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने घाघरा नदी के तेज कटान के बीच मंदिर को सुरक्षित बचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी देखा।इस दौरान श्रद्धालुओं ने घाघरा नदी के प्रलयंकारी कटान से मंदिर को सुरक्षित बचाने के लिए प्रशासन की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह तथा तहसील रामनगर की एसडीएम आकांक्षा गुप्ता के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मंदिर की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की सक्रियता से श्रद्धालुओं में भरोसा बढ़ा है। श्रद्धालुओं का कहना था कि बाबा नारायण दास जी महाराज की तपोस्थली करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ी है। ऐसे में घाघरा नदी के कटान से मंदिर की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। प्रशासन द्वारा मौके पर निगरानी और बचाव कार्य किए जाने से लोगों ने राहत महसूस की। रविवार को मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने पूजा-अर्चना करने के साथ ही नदी के कटान की स्थिति का भी जायजा लिया। कई श्रद्धालुओं ने कहा कि आस्था के इस प्रमुख स्थल को सुरक्षित रखने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।
रिपोर्टर : नफीस अहमद
No Previous Comments found.