श्रद्धा के साथ कल्याणी नदी में विसर्जित हुई गणेश प्रतिमा

मसौली/बाराबंकी : गणेश चतुर्थी के अवसर पर ग्राम न्योला स्थित संतोष वर्मा के प्रतिष्ठान पर स्थापित गणेश प्रतिमा का रविवार देर शाम मसौली चौराहा स्थित कल्याणी नदी के पड़रिया घाट पर श्रद्धा और आस्था के साथ विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा में गणेश प्रतिमा को ट्रैक्टर ट्रॉली पर सजाकर श्रद्धालु भक्ति गीतों पर नाचते थिरकते हुए घाट तक पहुंचे। यहां विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा को कल्याणी नदी में विसर्जित किया गया। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस मौके पर पुजारी संजय वर्मा, जतिन वर्मा, मयंक वर्मा, दीपू रावत, मनीष कुमार, अतुल वर्मा, सुभाष चंद्र सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.