पीएनसी कंपनी के प्लांट स्थल निर्माण के नाम पर धड़ल्ले से हो रहा मिट्टी खनन
रामनगर : सड़क निर्माण में लगी पीएनसी कंपनी द्वारा कैंप कार्यालय और मैटेरियल स्थल तैयार करने के लिए बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन कर पटाई किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कंपनी ने काफी मात्रा में कैंप स्थल पर पहले से बने मिट्टी टीलों को पुकलैंड मशीन से खोदकर स्थल को समतल कर लिया है जिसके लिए खनन विभाग को रायल्टी नहीं दी है।अभी भी पोकलैंड मशीन से मिट्टी का खनन लगातार जारी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि खुलेआम हो रहे इस खनन पर रोक लगाने वाला कोई नजर नहीं आ रहा है।चर्चा है कि खनन की मिट्टी बाहर भी भी बेची जा रही है।दस से पांच तक काम नहीं होता क्यों कि अफसरों का डर रहता। सुबह दस से पहले और शाम को पांच छह के बाद खनन शुरू हो जाता।ग्रामीणों के मुताबिक बड़े पैमाने पर मिट्टी निकाले जाने से खनन विभाग को राजस्व की लाखों रुपये की क्षति हो सकती है। लोगों ने संबंधित विभाग से मौके की जांच कराकर खनन रोकने एवं नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई की मांग की है।लगातार मशीन से मिट्टी खनन किए जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर जिम्मेदार विभाग की नजर इस गतिविधि पर क्यों नहीं पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
रिपोर्टर : नफीस अहमद
No Previous Comments found.