केसरीपुर व लखरौरा मंदिर में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी,रात भर हुए भजन
रामनगर : केसरीपुर और लखरौरा मंदिर में राधाष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। दोनों स्थानों पर रात में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में पूर्व चेयरमैन बद्री विशाल त्रिपाठी और भाजपा युवा नेता शिव प्रकाश अवस्थी उर्फ राहुल पहुंचे और पूजा-अर्चना में शामिल हुए। इस दौरान युगांत शुक्ला, शिवेश राजा, प्रफुल्ल तिवारी, विश्वनाथ और अतुल तिवारी ने पुष्पमाला पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया। रात में संकीर्तन मंडली ने राधा-कृष्ण के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। पंडित अशोक ने अतिथियों को रोली का तिलक लगाकर स्वागत किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।महिलाएं भी काफी संख्या में उपस्थित थीं। भक्तों ने राधा रानी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।सत्यनारायण तिवारी,उमानाथ,आशुतोष तिवारी,सुरेन्द्र मिश्रा,शिव कुमार आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर : नफीस अहमद
No Previous Comments found.