पीडीए जन चौपाल में संगठन की मजबूती पर जोर भाजपा पर बरसे विधायक गौरव रावत
मसौली बाराबंकी : विश्वनाथ मैरिज लॉन परिसर में रविवार को समाजवादी पार्टी विधानसभा जैदपुर की ओर से पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गौरव कुमार रावत ने कहा कि सपा कार्यकर्ता संघर्षशील हैं और हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को कमजोर नहीं समझना है और बूथ सेक्टर व जोन प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाएं। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर कम से कम 10 नए मतदाताओं के फार्म भरवाकर मतदाता सूची में नए नाम जुड़वाने पर जोर दिया। विधायक ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सोच विकास और तरक्की की है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख यासिर अराफात किदवई ने संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से गांव गांव संपर्क करने तथा लोगों की समस्याओं को उठाने की अपील की। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री सपा में शामिल
पीडीए जन चौपाल के दौरान भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री अरुणेश कुमार रावत ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद और विधायक गौरव कुमार रावत ने उनका स्वागत किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान संजय ने किया। इस मौके पर उबेद शानू, मसौली ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश यादव, हरख ब्लॉक अध्यक्ष केशव राम वर्मा, सिद्धौर ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, पूर्व चेयरमैन रामनरेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर : नफीस अहमद
No Previous Comments found.