जनता दर्शन में एसडीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी : सोमवार को उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर अनिल कुमार सरोज ने जनता दर्शन में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को मनोयोगपूर्वक सुना।उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनता दर्शन के दौरान ग्राम चैला निवासी अनुज सिंह और तेज बहादुर सिंह सहित अन्य फरियादियों ने अपनी समस्याएं एसडीएम के समक्ष रखीं। एसडीएम ने संबंधित मामलों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, क्षेत्र के कई किसानों ने लगातार हुई अतिवृष्टि और बारिश से धान की फसल को हुए नुकसान का सर्वे कराकर नियमानुसार मुआवजा दिलाए जाने की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपे। किसानों ने फसल क्षति का जल्द आकलन कर राहत दिलाने की मांग की। इस अवसर पर बार एसोसिएशन सिरौलीगौसपुर के मंत्री रामहृदय यादव, पूर्व प्रधान विनोद कुमार रावत, ननकऊ यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.