अतिवृष्टि से सैकड़ों बीघा धान की फसल बर्बाद, भाकियू ने मांगा मुआवजा

सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी : लगातार हो रही बारिश और खेतों में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से तहसील क्षेत्र के किसानों की सैकड़ों बीघा धान की फसल पानी में डूबकर बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई है। कई दिनों से खेतों में जलभराव होने के कारण धान की फसल सड़ने लगी है, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। फसल नुकसान को लेकर भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के ब्लॉक प्रभारी शिवराज रावत के नेतृत्व में किसानों ने उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर अनिल कुमार सरोज को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि अतिवृष्टि और जलभराव के कारण उनकी धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है।भाकियू ने प्रशासन से मांग की कि राजस्व टीम भेजकर तत्काल खेतों का सर्वे कराया जाए और फसल क्षति का आकलन कर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की भी मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में दिलीप, नंदलाल, रामलोटन, साहबलाल, मालीराम, रामनिवास सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.