भारी बारिश में शिक्षकों को विद्यालय बुलाने पर शिक्षक संगठनों में आक्रोश

बाराबंकी : 25 और 26 सितंबर को जिले में हुई अत्यधिक बारिश, जलभराव और प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों के बीच 26 सितंबर को छात्र-छात्राओं का अवकाश घोषित किए जाने के बावजूद शिक्षकों को विद्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए जाने पर विभिन्न शिक्षक संगठनों ने नाराजगी जताई है। शिक्षक संगठनों का कहना है कि भारी बारिश और जलभराव के कारण आवागमन के दौरान शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चुनौतियां बनी हुई थीं। इसके बावजूद शिक्षकों ने अपने दायित्व के प्रति प्रतिबद्धता दिखाते हुए विषम परिस्थितियों में विद्यालय पहुंचकर कार्य किया। वहीं, इसी दौरान किए गए सघन विद्यालय निरीक्षण को लेकर भी शिक्षक संगठनों ने आपत्ति जताई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के डॉ. राकेश कुमार सिंह व पवन कुमार वर्मा, उत्तर प्रदेशीय जूनियर शिक्षक संघ के धर्मेंद्र कुमार, यूटा के आशुतोष कुमार, शैक्षिक महासंघ के सुनील कुमार तथा अटेवा के अमित वर्मा सहित शिक्षक नेताओं ने शिक्षकों की सुरक्षा एवं मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता देने की मांग उठाई। शिक्षक पदाधिकारियों उमा नाथ मिश्र, विकास वर्मा, आशीष सिंह, पूर्णेश प्रताप सिंह, राजेश श्रीवास्तव, संतोष वर्मा, श्याम किशोर बाजपेई, रवि भदौरिया, दिलीप तिवारी और जय कुमार आदि ने भी प्रतिकूल मौसम में शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की।

शिक्षक संगठनों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मांग की कि भविष्य में अत्यधिक वर्षा, जलभराव अथवा अन्य असाधारण प्राकृतिक परिस्थितियों में शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर निर्णय लेते समय स्थानीय परिस्थितियों का आकलन किया जाए। संगठनों ने कहा कि शिक्षकों की सुरक्षा, गरिमा और दायित्व-तीनों के बीच संतुलन रखते हुए मानवीय एवं व्यावहारिक दृष्टिकोण से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाने चाहिए।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.