संगठन की रीढ़ हैं भाजपा का प्रत्येक बूथ: अवधेश द्विवेदी

बाराबंकी : रविवार को भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने कुरौली स्थित एक निजी लॉन में कार्यकर्ताओं संग  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 138वां एपिसोड सुना।इस दौरान प्रधानमंत्री ने सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष पूरे होने पर आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो-टॉलरेंस नीति का उल्लेख किया। साथ ही स्वच्छता, आगामी जनगणना और नशामुक्त भारत के अभियान में जनभागीदारी का आह्वान किया।कार्यक्रम के उपरांत क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बूथ संख्या 440 एवं 441 की बूथ समिति की बैठक में भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार देशवासियों को राष्ट्रहित और अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हैं, जिससे कार्यकर्ताओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा मिलती है।बूथ समिति को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ संगठन की रीढ़ है।बूथ की सक्रियता पार्टी का धरातल  पर हौसला बढ़ाती है। उन्होंने समिति के सदस्यों से मेरा बूथ सबसे मजबूत के मूल मंत्र को अपनाने का आह्वान किया। लगभग चार घंटे के प्रवास के दौरान क्षेत्रीय  अध्यक्ष ने पूर्व जिला अध्यक्षों संग कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लिया।उन्होंने शिक्षक - स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया।आवश्यक दिशा निर्देश दिये।उन्होंने प्रत्येक मतदाताओं तक सघन संपर्क अभियान शुरू करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर  प्रदेश मंत्री अवधेश श्रीवास्तव,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी नीरज वर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत,एमएलसी अंगद सिंह,पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह, राम कुमारी मौर्य,जिला महामंत्री विजय आनंद बाजपेई, जंग बहादुर पटेल,श्रीकांत मिश्रा,बूथ अध्यक्ष अनूप मिश्रा,आशीष वर्मा, डॉ अवधेश वर्मा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.