जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने शनिवार को विकास खंड मसौली स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय करपिया का औचक निरीक्षण

मसौली ,बाराबंकी :  जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने शनिवार  को विकास खंड मसौली स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय करपिया का औचक निरीक्षण किया

तथा उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका के स्मार्ट क्लास का लोकार्पण करते हुए छात्राओ के साथ एमडीएम का भोजन चखा तथा पीएम श्री कम्पॉजिट विद्यालय की पोषण वाटिका एव लैब का जायजा लिया।
   जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका के स्मार्ट क्लास का लोकार्पण करते हुए   कक्षाओं में जाकर छात्राओं से संवाद किया और शिक्षा की जानकारी लेते हुए छात्राओं से पहाड़ा सुना इसके पश्चात छात्रावास पहुंचे जिलाधिकारी ने मीनू के अनुसार तैयार किए गए भोजन की जांच की, तथा छात्राओं के साथ भोजन किया 
इसके बाद, जिलाधिकारी ने छात्राओं से  पढ़ाई, भोजन, आवास और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने छात्राओं से पूछा कि क्या उन्हें समय पर भोजन और आवश्यक सामग्री मिल रही है। उन्होंने छात्राओं को मेहनत से पढ़ाई करने और भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
 जिलाधिकारी  ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर दिया कि स्वच्छ वातावरण बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि बालिकाओं को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, और इसके लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभानी चाहिए। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किये गये स्वागत गीत एव झाँसी की रानी पर आधारित काव्य नाटिका की सराहना करते विद्यालय को आर ओ वाटर कूलर उपलब्ध कराने का अश्वासन दिया।
जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने पीएम श्री कम्पॉजिट विद्यालय की नौग्रह वाटिका, सिंदूर का पेड़ एव स्टो नौमी लैब मे दूरबीन का जायजा लिया एलबीडी लैब मे नो बैग दे की सराहना की  विद्यालय के बच्चो द्वारा बनाये गये गरी के लड्डू व गुलाब जामुन को भी चखा तथा । बच्चो द्वारा बनाये गये गुलदस्ता को अपने साथ ले गये।
इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस जवाईंट मजिस्ट्रेट विद्यांशु शेखर झा, उपजिलाधिकारी जवाईंट मजिस्ट्रेट गूंजीता अग्रवाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन पाठक, खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार गौड़ एडीओ पंचायत ब्रजेश कुमार मदन गोपाल कनौजिया वार्डन विभा मिश्रा, प्रधानाध्यापक अवधेश पाण्डेय,
आरती मिश्रा, नीतू सिंह, कहकंशा, शहबा नाहीद, विजय राय, आनंद कुमार यादव, विनोद मिश्रा, संगीता आर्या, शौम्या वर्मा, निदा वारसी, पूनम वर्मा, स्वाती पाण्डेय, ज्योति निगम आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर : सरवर अली

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.