पैसार स्थित मौर्या भवन में जिला मौर्य विकास परिषद की मासिक बैठक सम्पन्न
बाराबंकी : जिला मौर्य विकास परिषद की मासिक बैठक रविवार को पैसार स्थित मौर्या भवन में जिलाध्यक्ष सुधीर कांत मौर्य उर्फ अजय मौर्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मौर्य समाज की एकजुटता, सामाजिक विकास और संगठन को मजबूत करने सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। परिषद के संरक्षक एवं महमूदाबाद पॉलिटेक्निक के पूर्व प्रवक्ता अवध राम मौर्य और संरक्षक साधुराम मौर्य ने समाज के लोगों से आपसी समन्वय और एकजुटता बनाए रखते हुए संगठन को मजबूत करने का आवाहन किया। जिलाध्यक्ष अजय मौर्य ने परिषद की आगामी गतिविधियों और समाजहित में प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी। बैठक में उपेन्द्र रावत पूर्व सांसद, अरविंद मौर्य पूर्व जिलाध्यक्ष, परिषद महामंत्री एडवोकेट हरीश मौर्य, रामनाथ मौर्य, पूर्व प्रधान रमेश मौर्य, ग्राम प्रधान प्रवेश मौर्य, मास्टर सुरेंद्र मौर्य, एडवोकेट सर्वेश मौर्य, आशीष मौर्य, गुड्डू मौर्य, अशोक मौर्य, राकेश मौर्य, एडवोकेट गोविंद मौर्य, डॉ. जुगल किशोर मौर्य, डॉ. सुभाष चंद्र मौर्य, प्रोफेसर दिनेश मौर्य, जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज बाराबंकी प्राचार्य सीताराम सिंह, पत्रकार राहुल मौर्य, सतेंद्र कुमार मौर्य सहित बड़ी संख्या में समाज के सम्मानित लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

No Previous Comments found.