शहाबपुर चौराहे पर ओवैसी का जोरदार स्वागत देखोदेखो शेर आयाके नारों से गूंजा चौराहा

बाराबंकी : ऑल इंडिया मजलिसएइत्तेहादुल मुस्लिमीन एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी का रविवार को श्रावस्ती जाते समय गोंडा बहराइच हाईवे स्थित शहाबपुर चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पार्टी जिलाध्यक्ष मौलाना मसीहुर्रहमान मजाहिरी, बाराबंकी सदर विधानसभा सीट से प्रत्याशी मौलाना एखलाक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। ओवैसी के आगमन से करीब एक घंटे पहले ही शहाबपुर चौराहे पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी थी। उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर स्वागत किया। इस दौरान चौराहा देखो देखो शेर आया के नारों से गूंज उठा। सुरक्षा घेरे के बीच ओवैसी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से हाथ मिलाते हुए नजर आए।स्वागत के दौरान हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित होने से जाम की स्थिति बन गई। सुरक्षा व्यवस्था में लगी मसौली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए यातायात व्यवस्था को कुछ ही देर में सुचारू करा दिया। इसके बाद रामनगर के केसरीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर भी एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने ओवैसी का स्वागत किया। यहां रामनगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अरुण कुमार श्रीवास्तव उर्फ विकास श्रीवास्तव, विधानसभा अध्यक्ष शकील मूंसरी, शकील, अकबर, इमरान राईन, आमिर उस्मानी, सलमान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रह।स्वागत कार्यक्रम के बाद ओवैसी अपने निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए श्रावस्ती के भिनगा रवाना हो गए।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.