कहासुनी के बाद युवक को घेरकर पीटने का आरोप तहरीर दी
मसौली/बाराबंकी : सफदरगंज थाना क्षेत्र के रसौली फुलबरियाबाग निवासी महिला ने मामूली कहासुनी के बाद अपने बड़े बेटे को घेरकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।तहरीर के अनुसार संगीता पत्नी स्व० राकेश बीते रविवार की रात करीब आठ बजे अपने छोटे बेटे शिवम के साथ रसौली बाजार दवा लेने गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान मदारन गांव निवासी दो युवकों से मोटरसाइकिल तेज चलाकर आगे निकलने की बात को लेकर कहासुनी हो गई। उस समय मामला शांत हो गया। महिला का आरोप है कि घर लौटते समय उक्त लोगों ने उन्हें और उनके बेटे शिवम को रास्ते में घेर लिया और गाली गलौज करने लगे। इसी दौरान उनका बड़ा बेटा शिवा पुत्र स्व० राकेश भी मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि महेन्द्र, दिलावर, मनोज समेत करीब सात आठ लोगों ने शिवा के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मारपीट में शिवा को चोटें आने की बात कही गई है। पीड़िता ने सफदरगंज पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

No Previous Comments found.