पालतू भैंसे पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर रूप से घायल
बेलहरा : थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र की छेदा चौकी अंतर्गत ग्राम बिशुनपुर में एक पालतू जानवर पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चौकी पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिशुनपुर निवासी मोहित शुक्ला अपने जानवरों को चराकर घर वापस लौट रहे थे। घर के पास ही गांव की जानकी पत्नी स्व. देशराज बैठी थीं। जैसे ही जानवर उनके दरवाजे के सामने से निकले, जानकी के देवर रमेश ने कहा कि रोज-रोज इधर से जानवर निकलते हैं, इस पर बांका मार दो। आरोप है कि इतना सुनते ही जानकी ने धारदार हथियार से मोहित की भैंसें पर वार कर दिया, जिससे भैंसा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पशु मालिक मोहित शुक्ला ने स्थानीय छेदा चौकी पहुंचकर लिखित तहरीर दी है। इस संबंध में छेदा चौकी प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

No Previous Comments found.