अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन, प्रेस क्लब के पदाधिकारी भी हुए शामिल
फतेहपुर,बाराबंकी : अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर सूरतगंज क्षेत्र के बरैय्या स्थित बीआरजी इंटर कॉलेज में प्रेस क्लब फतेहपुर के प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर विद्यालय के प्रबंधक संजय कुमार वर्मा को बधाई दी। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देने और विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। शिक्षक दिवस ऐसे शिक्षकों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के योगदान को याद करने और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर है।
प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने प्रबंधक संजय कुमार वर्मा को शुभकामनाएं देते हुए उनके शिक्षा क्षेत्र में योगदान की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय और शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के विकास में शिक्षकों की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है और उनके प्रयासों से नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
इस दौरान प्रेस क्लब फतेहपुर के अध्यक्ष नलिन कुमार निगम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष हयातुर्हमान, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार रस्तोगी, महामंत्री अहमद सईद, संगठन मंत्री सचिन कुमार, प्रचार मंत्री राघवेंद्र मिश्रा और साकेत मिश्रा मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर योगदान की कामना की।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

No Previous Comments found.