संयुक्त चिकित्सालय की ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़, 842 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी : सोमवार को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। चिकित्सकों ने कुल 842 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। सबसे अधिक भीड़ बुखार, हड्डी रोग तथा आंख, नाक और गला रोग विशेषज्ञों के कक्षों के बाहर देखने को मिली। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सीएमएस डॉ. अजय सिंह और अधीक्षक डॉ. इकबाल ने ओपीडी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एक्स-रे कक्ष, पैथोलॉजी तथा दवा वितरण केंद्र का भी जायजा लिया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। ओपीडी में डॉ. नीरज वर्मा, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. हसन सलीम समेत अन्य चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की। चिकित्सकों ने मरीजों को बीमारी के अनुसार उपचार और दवाएं दीं।अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचने से पंजीकरण, जांच और दवा वितरण केंद्रों पर भी काफी चहल-पहल रही।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

No Previous Comments found.