नेमी पब्लिक स्कूल के पास लगा वाटर कूलर, नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी : नगर पंचायत टिकैतनगर निवासी मातादीन कसौंधन उर्फ मतई शाह के पुत्र सुरेश चंद्र व पौत्र सोनू ने जनहित में एक सराहनीय पहल करते हुए नेमी पब्लिक स्कूल के निकट बाईपास मार्ग पर कम्प्लीट वाटर कूलर सेट लगवाया है। सोमवार को नगर पंचायत टिकैतनगर के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता ने वाटर कूलर का शुभारंभ किया।वाटर कूलर का शुभारंभ करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता ने सुरेश चंद्र एवं सोनू के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना की और उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर पेयजल की सुविधा उपलब्ध होने से राहगीरों, स्थानीय नागरिकों और आसपास आने-जाने वाले लोगों को गर्मी के दिनों में विशेष राहत मिलेगी। बताया गया कि यह वाटर कूलर मातादीन कसौंधन उर्फ मतई शाह के जन्म एवं कर्म क्षेत्र से जुड़े स्थान पर लगाया गया है। नेमी पब्लिक स्कूल के पास जुबेर अहमद के फार्म हाउस के निकट स्थापित इस वाटर कूलर को लोगों के लिए समर्पित किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत के सभासदों सहित कर्मचारीगण एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने भी सुरेश चंद्र व सोनू की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में उपयोगी कदम बताया।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.