बालिकाएं पढ़ाई एवं खेल के साथ साथ वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है

बाराबंकी : बनीकोडर बालिकाएं पढ़ाई एवं खेल के साथ साथ वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।विकास खंड बनीकोडर में खंड शिक्षा अधिकारी बनीकोडर संजय कुमार राय के दिशा निर्देशन में बनीकोडर के सभी उच्च प्राथमिक विद्यालय, कस्तूरबा गांधी विद्यालय, राजकीय हाई स्कूल एवं पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय की बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण 48 कार्यदिवस में ऑनलाइन ऐप के माध्यम से दी जाती है।इसी कड़ी में कंपोजिट विद्यालय सनौली, रेहरिया एवं कंपोजिट विद्यालय शोभापुर बेलसडी में खेल अनुदेशक राजीव कुमार साहू द्वारा बालिकाओं को  पंच, स्टांस, ब्लाॅक, हेल्पलाइन नंबर के साथ अपराध सहित तमाम जानकारियां दी जा रही है। बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु शासन का सराहनीय प्रयास है जिस से बालिकाएँ अपने आप को कमजोर न समझें।अपनी रक्षा स्वयं करने में सक्षम हो।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.