किसानों ने अन्न भेंट कर नए क्षेत्राधिकार का किया स्वागत

फतेहपुर/बाराबंकी : आज तहसील फतेहपुर के नवागत क्षेत्राधिकारी श्री शक्ति सिंह जी का भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारियों ने अन्न भेंट कर स्वागत किया व सुखद मुलाकात भी की। संगठन के तहसील अध्यक्ष दद्दन सिंह ने सभी पदाधिकारियों का परिचय कराते हुए किसान हितों पर चर्चा की। नवागत क्षेत्राधिकारी श्री शक्ति सिंह जी ने हम किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि हम भी किसान परिवार से आते है। हमारे रहते किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है किसान बेहिचक हमारे कार्यालय आए अपनी बात बताए हम व हमारा पूरा स्टॉप उसकी मदद करेंगे। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष फतेहपुर दद्दन सिंह, युवा तहसील अध्यक्ष अजीत विश्कर्मा, युवा ब्लाक अध्यक्ष सोलर चौहान, सत्यवान चौहान, उपेंद्र चौहान, अनीस नगर महामंत्री प्रदीप कुमार वर्मा आदि किसान साथी मौजूद रहे।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.