मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता व स्वच्छता का संजय राय ने लिया जायजा, बच्चों को दिए पोषण के टिप्स
बनीकोडर : कंपोजिट विद्यालय शोभापुर बेलसडी में बुधवार को विशेष तिथि भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी बनीकोडर संजय कुमार राय की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यालय के बच्चों के साथ पंक्ति में बैठकर मध्याह्न भोजन ग्रहण किया और बच्चों से संवाद भी किया।इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि बच्चों के साथ बैठकर भोजन करने से उनमें समानता, सहभागिता और अपनत्व की भावना विकसित होती है। उन्होंने विद्यालय में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता का भी जायजा लिया तथा बच्चों को पौष्टिक भोजन के महत्व के बारे में जानकारी दी।कार्यक्रम के दौरान जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ बाराबंकी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीश चतुर्वेदी, प्राथमिक शिक्षक संघ बनीकोडर के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह एवं सोम प्रकाश मिश्र, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार, राकेश कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।विशेष तिथि भोजन कार्यक्रम में अधिकारियों एवं शिक्षकों के बच्चों के साथ भोजन करने से विद्यालय के विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने कोमिला। कार्यक्रम ने विद्यालय में सामूहिकता और सौहार्दपूर्ण वातावरण को और मजबूत किया।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

No Previous Comments found.