कोटवाधाम चौराहे पर सपा का प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में कथित भ्रष्टाचार, पेपर लीक, चंदे में अनियमितता, पुलों के क्षतिग्रस्त होने, सड़कों की बदहाली, लूट और हत्या जैसे मुद्दों को लेकर बुधवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कोटवाधाम चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने हाथ में घड़ा लेकर भाजपा के दस साल के कार्यकाल के दौरान कथित रूप से किए गए कार्यों और अनियमितताओं के विरोध का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चौराहे के बीच ‘पाप का घड़ा’ भरने का प्रतीकात्मक दावा करते हुए उसे फोड़ दिया और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की भी मांग उठाई गई। सपा नेताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यकाल में सामने आए विभिन्न मुद्दों को लेकर जनता में नाराजगी है और इन्हीं मुद्दों को लेकर पार्टी कार्यकर्ता लगातार आवाज उठा रहे हैं।प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष प्रमोद रावत ‘नन्हा’, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आनंद कौशल, युवजन सभा के जिला सचिव जितेंद्र साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सलमान सिद्दीकी, पूर्व प्रधान मिथलेश तिवारी, समाजवादी छात्र सभा के जिला सचिव दिवाकर वर्मा, दिनेश रावत, मुरली रावत, गुनवंत रावत, उमेश यादव सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.