सेवा संकल्प कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मी सम्मानित
मसौली/बाराबंकी : बाल विकास परियोजना मसौली की ओर से सेवा संकल्प अभियान एवं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत ब्लॉक सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में बाल विकास, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों और लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंशू वर्मा रहीं। इस मौके पर मसौली मंडल अध्यक्ष रंजीत वर्मा, मंडल महामंत्री प्रवीर मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय अवस्थी, देवी शंकर सोनी, आशीष द्विवेदी, दुर्गा दयाल वर्मा, खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी विशाल यादव तथा बड़ागांव चिकित्सा प्रभारी राधेश्याम सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में दो बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार तथा दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई। बेहतर कार्य करने वाली आशा बहुओं को टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं की देखभाल के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं को साड़ी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ियों को रॉकेट लर्निंग की ओर से गोल्ड मेडल प्रमाण पत्र दिए गए। हेल्दी बेबी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले बच्चों की माताओं को सम्मानित कर बच्चों को उपहार दिए गए। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।परियोजना की कार्यकर्त्रियों द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोली कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही। अतिथियों ने मातृ शिशु स्वास्थ्य पोषण टीकाकरण एवं बाल शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

No Previous Comments found.