पीडीए चौपाल में सपा ने भरी 2027 की हुंकार एकजुटता का किया आह्वान

मसौली/बाराबंकी : ग्राम बांसा में आयोजित पीडीए चौपाल में समाजवादी पार्टी नेताओं ने सभी जाति एवं धर्म के लोगों से एकजुट होकर आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि पिछड़ा प्रकोष्ठ लखनऊ के जिला अध्यक्ष एवं प्रभारी मनोज कुमार पाल ने कहा कि सभी जातियों का मान सम्मान समाजवादी पार्टी में निहित है। पूर्ववर्ती सपा सरकार में सभी जाति एवं धर्म के लोगों के हित में कार्य किए गए। पाल समाज के लिए भी सपा सरकार में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए सभी को एकजुट होकर 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा के पक्ष में मतदान करना चाहिए। विधायक गौरव कुमार रावत ने कहा कि समाजवादी पार्टी जाति और धर्म पूछकर विकास कार्य नहीं करती बल्कि सभी वर्गों के हित में कार्य करती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में रुके विकास कार्यों को गति देने के लिए सपा को सत्ता में लाना जरूरी है। वर्तमान सरकार में किसान सबसे अधिक परेशान है और उसकी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। बैठक की अध्यक्षता राम कुमार पाल ने की जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान संजय ने किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद उबेद सानू, ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, नंदकिशोर पाल, राज नारायण पाल, विनोद पाल, बाबूलाल पाल, ननकू पाल, अमरेश पाल, सहज रामपाल, राम मनोहर पाल, रमेश पाल, त्रिभुवन पाल, राम प्रकाश पाल, रविंदर पाल, जगदीश पाल, शिवकुमार पाल, राम सिमरन पाल, फारूक प्रधान, नाजिम अली व कामिल अली समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.