भाकियू टिकैत की मासिक बैठक में उठा अतिवृष्टि से फसल नुकसान का मुद्दा, किसानों ने मांगा मुआवजा
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी : भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की मासिक बैठक शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रताप वर्मा की अध्यक्षता एवं राम उदेश के संयोजन में आयोजित की गई। बैठक में किसानों की समस्याओं, अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान और मुआवजे सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में तहसील अध्यक्ष राम सजीवन वर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए 16 अक्टूबर को महात्मा टिकैत जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सामूहिक शादी समारोह में शामिल होने की बात कही। इसके साथ ही असमय बारिश और अतिवृष्टि से किसानों की धान, गन्ना एवं केले की फसलों को हुए नुकसान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। किसान नेताओं ने मांग की कि प्रभावित फसलों के नुकसान का आकलन कराया जाए, ताकि पीड़ित किसानों को नियमानुसार उचित मुआवजा मिल सके। बैठक में किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर मोहम्मद जीसान, राम बहादुर, जगजीवन, जगदम्बा, उमेश चन्द्र, फूलचंद्र, त्रिमोहन बाबा, राममिलन, संजय, सचिन, शमशेर, मंशाराम, राकेश सहित कई किसान मौजूद रहे।
रिपोर्टर नफीस अहमद

No Previous Comments found.