डॉ. संतोष सिंह बने सिरौलीगौसपुर सीएचसी के नए अधीक्षक, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का लिया संकल्प

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिरौलीगौसपुर के नए अधीक्षक के रूप में डॉ. संतोष सिंह ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया।इससे पहले भी वह सिरौलीगौसपुर सीएचसी के अधीक्षक रह चुके हैं। उनके दोबारा अधीक्षक बनने पर अस्पताल परिसर में स्वागत किया गया और लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान डॉ. आरिफ सिद्दीकी, चंद्रेश वर्मा, अभय सिंह, पुष्पेंद्र शुक्ला, ग्राम प्रधान शिव मिश्रा, शैलेंद्र शुक्ला और देवेश वर्मा सहित कई लोगों ने डॉ. संतोष सिंह को बधाई दी। इस दौरान लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं में सुधार होगा और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। इस अवसर पर डॉ. संतोष सिंह ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने अस्पताल के सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों से सहयोग की अपील करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार करने का भरोसा दिलाया।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.