जलालपुर में जन चौपाल ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर कार्रवाई के निर्देश
मसौली/बाराबंकी : ग्राम पंचायत जलालपुर में शुक्रवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी ने वृद्धावस्था विधवा और दिव्यांग पेंशन पारिवारिक लाभ तथा सामूहिक विवाह योजना की पात्रता जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताया।उन्होंने पात्र लाभार्थियों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन करने की अपील की। महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने पर जोर देते हुए उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी अजय वर्मा को पात्र महिलाओं को समूहों से जोड़कर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद बीडीओ ने प्राथमिक विद्यालय में चल रहे कायाकल्प कार्य का जायजा लिया। साथ ही वी बी जी राम जी योजना के तहत चल रहे गूल सफाई और चकमार्ग पटाई कार्यों का निरीक्षण किया। इस मौके पर सुरेशचंद्र यादव, सचिव अजय कुमार वर्मा, एडीओ पंचायत बृजेश कुमार, मदन गोपाल कनौजिया, जैसराम और पंचायत सचिव शिवानी वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर नफीस अहमद

No Previous Comments found.