कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से रूबरू हुईं बाराबंकी की नई पुलिस अधीक्षक

बाराबंकी : जिले की नई पुलिस अधीक्षक (एसपी) आईपीएस रवीना त्यागी ने कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि जिले की समस्याओं को समझकर उनका प्रभावी निराकरण कराया जाएगा। जनता से संवाद स्थापित करना और उसकी समस्याओं को सर्वोपरि रखना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।एसपी रवीना त्यागी ने कहा कि जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने पर भी जोर दिया जाएगा, ताकि लोगों की समस्याओं को समझकर उनका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में बेहतर व्यवस्था के लिए पुलिस अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर काम करेगी।समस्याओं के समाधान में आपसी तालमेल और जनहित को प्राथमिकता दी जाएगी।नई पुलिस अधीक्षक के कार्यभार संभालने के बाद जिले के लोगों की निगाहें अब पुलिस की कार्यप्रणाली और जनसमस्याओं के निराकरण की दिशा में उठाए जाने वाले कदमों पर रहेंगी।

रिपोर्टर नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.