ग्राम मूंजापुर में आम की बाग में गमछे से लटका मिला 40 युवक लवकुश
मसौली/बाराबंकी : मसौली थाना क्षेत्र के मुजापुर गांव में गुरुवार रात एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गांव निवासी लवकुश यादव (40) का शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर शहरी बाबा के निकट हरिनाम की बाग में आम के पेड़ से गमछे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार लवकुश यादव गुरुवार रात करीब 10 बजे अपने घर से निकले थे। इसके कुछ समय बाद उनका शव गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित हरिनाम की बाग में पेड़ से लटका होने की जानकारी परिजनों को मिली। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बड़ागांव ले गए जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। लवकुश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी आरती और उनके तीन बच्चों 16 वर्षीय पुत्र कृष्णा यादव, 11 वर्षीय पुत्री वैष्णवी तथा 10 वर्षीय पुत्र राजवीर का रो रोकर बुरा हाल है। अचानक हुई इस घटना से परिवार के लोग सदमे में हैं वहीं गांव में भी शोक का माहौल है।अस्पताल प्रशासन की सूचना पर मसौली पुलिस ने मामले की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों के संबंध में स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। थाना प्रभारी छोटे लाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

No Previous Comments found.