सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने प्रदेश की डबल इंजन सरकार पर जमकर निशाना साधा

देश अघोषित आपातकाल के दौर से गुजर रहा है सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए लगातार संविधान और लोकतंत्र की हत्या कर रही: सुरेश यादव

बाराबंकी -भारतीय जनता की डबल इंजन की सरकार ने आम जनमानस को परेशान करने का काम किया है।गुंडागर्दी चरम सीमा पर है रोजी रोजगार बंद हो चुके है जनता भय,भूख और भ्रष्टाचार से त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है। उक्त कथन विकास खंड बंकी की ग्राम छतेहना गढ़ी में आयोजित समाजवादी पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने कहा। विद्यायक धर्मराज ने डबल इंजन सरकार पर तंज कसते हुए कहा साम्प्रदायिकता,फासीवाद और भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार पर से प्रदेश की जनता का भरोसा पूरी तरह से उठ चुका है और आगमी विधानसभा चुनाव में किसान,नौजवान,दलित,पिछड़ा,अल्पसंख्यक,महिलाएं सत्ता से बेदखल करने का काम करेंगे। विधायक धर्मराज ने कहा आज पूरा देश अघोषित आपातकाल के दौर से गुजर रहा है सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए लगातार संविधान और लोकतंत्र की हत्या कर रही है जिसका स्पष्ट उदाहरण दिल्ली का जंतर मंतर है। इस अवसर पर प्रवीन यादव लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष,रामकुमार यादव, रामगोपाल रावत ,सुधीर यादव, दिलीप कुमार ,बंशीलाल गौतम, पूर्व बीडीसी, प्रदीप वर्मा पूर्व प्रधान, रामगोपाल यादव ,राम कैलाश, विक्रम प्रसाद कोटेदार,मोहम्मद नजीर ,आशीष यादव ,आसाराम वर्मा ,सत्येंद्र रावत, सहज राम यादव, सुरेश शर्मा, राजकुमार यादव, चंद्रिका प्रसाद गौतम ,ज्ञानचंद यादव, विनोद यादव प्रधान, राम मनोहर लोधी, बाबुल मिश्रा, नीरज वर्मा, अभिनंदन शर्मा, उत्तम वर्मा ,सीताराम कनौजिया आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.