कुर्सी में कोकब के समर्थन में उठी आवाज, प्रत्याशी बनाने की मांग
बसपा की बूथ कमेटी ही संगठन की असली ताकत: विश्वनाथ पाल
विश्वनाथ पाल का जोरदार स्वागत, कोकब के समर्थन में जुटे सैकड़ो बसपा कार्यकर्ता
बाराबंकी- कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में रविवार को बहुजन समाज पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों के बीच संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाई। बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल के क्षेत्र में पहुंचने पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं बसपा नेता तालिब नजीब कोकब के नेतृत्व में समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कुर्सी विधानसभा क्षेत्र से कोकब को पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने की मांग भी उठाई गई। प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल का ग्राम अनवारी, बेहटा, दारापुर चौराहा, पिनसावा और कुर्सी में स्वागत किया गया। इसके बाद बाबागंज में सेक्टर, बूथ कमेटी एवं कैडर कैंप की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों पर चर्चा के साथ कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने तालिब नजीब कोकब की सराहना की। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही बसपा सुप्रीमो मायावती का संदेश लेकर दोबारा क्षेत्र में आएंगे और प्रत्याशी की घोषणा करेंगे। उनके इस बयान के बाद बैठक में मौजूद समर्थकों ने कोकब को कुर्सी विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी बनाए जाने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई। हालांकि, बैठक में प्रत्याशी के नाम की औपचारिक घोषणा नहीं हुई।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे तालिब नजीब कोकब ने मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
रिपोर्टर नफीस अहमद

No Previous Comments found.