बड़ागांव में निःशुल्क नेत्र शिविर 95 ग्रामीणों की जांच

बड़ागांव में निःशुल्क नेत्र शिविर 95 ग्रामीणों की जांच 12 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिह्नित

 

मसौली बाराबंकी- शेख फाउंडेशन के तत्वावधान में ग्राम पंचायत बड़ागांव स्थित पंचायत भवन में एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक नियाज खान और उनकी टीम के लवकुश चौधरी ने 95 ग्रामीणों की आंखों की जांच की। जांच के दौरान एक दर्जन मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया। वहीं ग्रामीणों को मात्र 100 रुपये में चश्मे उपलब्ध कराए गए। शिविर का उद्घाटन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद ने किया। उन्होंने कहा कि आंखें ईश्वर का अनमोल उपहार हैं।इनकी देखभाल और बीमारियों से बचाव के लिए समय समय पर जांच कराना बेहद जरूरी है। आंखों की नियमित साफ-सफाई और उचित देखभाल से संक्रमण सहित कई समस्याओं से बचा जा सकता है। शिविर में पंचायत सहायक सैय्यदा बानो, कृष्ण कुमार गुप्ता, मतीन अंसारी, कल्लू यादव, डॉ. मायाराम यादव, शाहिद अली, पप्पू गौतम, राजेंद्र यादव, इशरत अली और अंगद गौतम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


रिपोर्टर नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.