ग्राम इन्दरपुर में गूंज मां दुर्गा के जयकारे, विशाल जागरण में पहुंचे राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा
रामसनेहीघाट/बाराबंकी : तहसील रामसनेहीघाट क्षेत्र के ग्राम इन्दरपुर में ग्राम प्रधान आनंद नारायण सिंह उर्फ बब्लू के आवास पर भव्य मां दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। जागरण में उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद विभाग के राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने पहुंचकर सहभागिता की। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान आनंद नारायण सिंह उर्फ बब्लू ने राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा का स्वागत करते हुए उन्हें मां दुर्गा का छायाचित्र भेंट किया। साथ ही माला पहनाकर और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। जागरण के दौरान श्रद्धालुओं ने माता रानी की आराधना की और परिवार, गांव तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
आकर्षक झांकियों ने मोहा मन, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु
जागरण में मां दुर्गा की आराधना के साथ-साथ अनेक प्रकार की आकर्षक धार्मिक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। झांकियों के माध्यम से देवी-देवताओं के विभिन्न स्वरूपों और धार्मिक प्रसंगों को प्रदर्शित किया गया।आकर्षक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।भक्ति गीतों और माता रानी के जयकारों के बीच पूरा आयोजन भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। झांकियों को देखने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।
जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी!
ग्राम इन्दरपुर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग शामिल हुए। धार्मिक आयोजन ने गांव में भक्ति और उत्साह का माहौल बना दिया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के जयकारों के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

No Previous Comments found.