अवसानेश्वर मंदिर में 175 जोड़ों का सामूहिक विवाह, विधायक दिनेश रावत ने दिया आशीर्वाद

बाराबंकी : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को समाज कल्याण विभाग की ओर से अवसानेश्वर मंदिर, रौनी में सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया। त्रिवेदीगंज विकासखंड क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 175 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इनमें 171 हिंदू और 4 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। समारोह में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखमय दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत की उपस्थिति में नवदंपतियों को विवाह प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान विधायक ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बनी है। आर्थिक तंगी के कारण जिन परिवारों को अपनी बेटियों के विवाह में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, उनके लिए यह योजना महत्वपूर्ण साबित हो रही है। विधायक दिनेश रावत ने कहा कि वर्ष 2017 से प्रदेश सरकार इस योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र बेटी धन के अभाव में विवाह से वंचित न रहे। उन्होंने योजना के तहत सहायता राशि को 51 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये किए जाने का भी उल्लेख किया और इसे जरूरतमंद परिवारों के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.