मूर्ति विसर्जन स्थलों का एसडीएम ने किया निरीक्षण, रैंप और बैरीकेडिंग कराने के निर्देश
सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी : शारदीय नवरात्र के बाद होने वाले मूर्ति विसर्जन को लेकर तहसील प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार शाम करीब पांच बजे उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने तहसीलदार वीर बहादुर सिंह और कोतवाली बदोसराय के प्रभारी निरीक्षक राम अवतार सरोज के साथ सनांवा और मनीराम पुरवा स्थित मूर्ति विसर्जन घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विसर्जन स्थलों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।उपजिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक प्रेमचन्द्र और क्षेत्रीय लेखपालों को नदी में उतरने के लिए रैंप बनवाने तथा घाटों पर बैरीकेडिंग कराने के निर्देश दिए, ताकि मूर्ति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।एसडीएम ने राजस्व टीम को स्पष्ट निर्देश दिया कि मूर्ति विसर्जन से दो दिन पहले सभी आवश्यक कार्य हर हाल में पूरे करा लिए जाएं। प्रशासन का उद्देश्य विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखना और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करना है।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

No Previous Comments found.