क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी ने भाजपा कार्यालय पर की समीक्षा बैठक
बराबंकी : भाजपा कार्यालय पर गुरुवार को एमएलसी चुनाव की तैयारियों एवं 17 अक्टुबर को मुख्यमंत्री की लखनऊ में होने वाली रैली कि तैयारियों के मद्देनजर बैठकों का दौर जारी रहा। जिला प्रभारी नीरज वर्मा ने जिला पदाधिकारियों,जन प्रतिनिधियों एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग अलग बैठक करके एमएलसी चुनाव की समीक्षा की एवं चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सभी मतदान केंद्रो एवं उनके इर्द गिर्द रहने वाले मतदाताओं पर अधिक फोकस करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी।उन्होंने कहा स्नातक - शिक्षक एमएलसी चुनाव विधान सभा चुनाव का सेमीफाइनल है।जिसे हर हाल मे जीतना है।प्रत्येक 20 मतदाताओं पर एक पदाधिकारी /कार्यकर्ता को नामित करके उनसे संपर्क करने एवं मतदान करवाने के दिशा निर्देश दिए। लखनऊ मे 17 अक्टुबर को स्मृतिवन् मे प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली मे शामिल होने के लिए रणनीति पर चर्चा की।समर्थक मतदाताओं को रैली स्थल तक ले जाने एवं भोजन व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जनप्रतिनिधियों एवं वारिष्ठ नेताओं को अलग अलग विधानसभाओ के लिए प्रभारी बनाया। उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था हेतु एक हजार चौपाहिया वाहन एवं 100 बसों की व्यवस्था की गयी है। जिलाअध्यक्ष राम सिंह वर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार ज्ञापित किया इस अवसर पर जिला पंचायत प्रशासक राजरानी रावत,एलएलसी अंगद सिंह, विधायक दिनेश रावत,एमएलसी अंगद सिंह, पूर्वविधायक शरद अवस्थी पूर्व एमएलसी हरगोविंद ,पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद मौर्य , अमरीश रावत, अजीत प्रताप सिंह, जिला महामंत्री विजय आनंद बाजपेई ,बृजेश रावत ,पवन सिंह रिंकू ,चमन सिंह पटेल ,रामकुमारी मौर्य ,सरोज रावत ,डॉक्टर विवेक वर्मा , अलका मिश्रा ,सतीश चंद्र ,शिवम् सिंह राठौर ,सतीश विश्वकर्मा उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

No Previous Comments found.