फतेहपुर उप निबंधक कार्यालय के नये भवन का भव्य उद्घाटन

बाराबंकी : फतेहपुर, बाराबंकी  16 अक्टूबर 2026 फतेहपुर तहसील में पहले से संचालित उप निबंधक कार्यालय को आज नया भवन मिल गया। पहले यहाँ पुरानी व्यवस्था में ही रजिस्ट्री का कार्य होता था, अब नए और सुविधायुक्त भवन में सभी कार्य संचालित होंगे।

नये कार्यालय का शुभ उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं निबंधन मंत्री  रवीन्द्र जायसवाल  के कर-कमलों द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया।

समारोह में *कुर्सी विधानसभा के  विधायक श्री साकेन्द्र प्रताप वर्मा  गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद:

कार्यक्रम में डीआईजी रजिस्ट्रेशन अयोध्या मंडल  जगदम्बा शुक्ला, एआईजी नवीन कुमार सिंह, उप निबंधक फतेहपुर अवधेश कुमार मिश्र, सहायक निबंधक सिरौली गौसपुर  अनिल कुमार वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा पूर्व सहायक निबंधक  राजेश कुमार द्विवेदी,  जवाहरलाल , पूर्व लिपिक उप निबंधक श्रीमती अर्चना यादव भी मौजूद रहीं।

अधिवक्ता संघ की ओर से दि बार एसोसिएशन अध्यक्ष  प्रेम चन्द्र पाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राजीव नयन तिवारी के साथ * देवेंद्र प्रताप त्रिपाठी,  सुधीर वर्मा, अनुरुद्ध कुमार,  सर्वेश कुमार, रानू* सहित बड़ी संख्या में सम्मानित अधिवक्तागण व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

नए भवन के उद्घाटन से स्थानीय अधिवक्ताओं और आम जनता में खुशी है। लोगों का कहना है कि नई बिल्डिंग बनने से रजिस्ट्री कार्य में और तेजी आएगी और बेहतर सुविधा मिलेगी।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.