मिशन शक्ति टीम ने काउंसलिंग कर टूटने से बचाया परिवार पति ने नहीं सताने का दिया भरोसा

मसौली/बाराबंकी : थाना मसौली क्षेत्र के ग्राम शहाबपुर निवासी तबस्सुम पत्नी उस्मान ने पति और ससुरालीजनों पर आए दिन परेशान करने गाली गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए मिशन शक्ति टीम ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर काउंसलिंग की।

मिशन शक्ति टीम के प्रयासों से दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से सुलह समझौता हो गया। पति ने भविष्य में परेशान न करने का भरोसा दिया। दोनों पक्ष एक दूसरे की बातों पर सहमत हुए और साथ मिलकर रहने का निर्णय लिया। इस दौरान उपनिरीक्षक विनोद सिंह,कांस्टेबल नितीश सिंह, कांस्टेबल अतुल, महिला आरक्षी किरन और महिला आरक्षी रेवती ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सुलह से खुश तबस्सुम ने मिशन शक्ति टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि टीम ने उनका परिवार टूटने से बचा लिया। इसके बाद दोनों पक्ष राजी खुशी अपने घर चले गए।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.