शिक्षकों और अधिवक्ताओं के हितों लड़ाई लड़ती आई है और आगे भी लड़ती रहेगी: सुरेश यादव

बाराबंकी : शनिवार को समाजवादी पार्टी की एमएलसी शिक्षक खंड की प्रत्याशी कांति सिंह के  समर्थन में सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव  ने जिला बार में अधिवक्ताओं से जनसंपर्क किया। इस दौरान विधायक धर्मराज ने अधिवक्ता बंधुओं से सपा प्रत्याशी को जिताने की अपील करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से शिक्षकों और अधिवक्ताओं के हितों लड़ाई लड़ती आई है और आगे भी लड़ती रहेगी।विधायक धर्मराज ने आगे कहा कि शिक्षक और अधिवक्ता समाज के दो मजबूत स्तंभ है जो शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही लोकतांत्रिक व्यवस्था में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। विधायक धर्मराज ने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के साथ साथ सभी वर्गों के हितों और सम्मान की लड़ाई लड़ रही है और जनता आने वाले चुनावों में बीजेपी की विभाजनकारी नीति का जवाब एकजुटता से देगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से गरिमा सिंह,सुरेंद्र सिंह वर्मा पूर्व प्रमुख,राम सिंह राणा,नरेंद्र वर्मा पूर्व जिला बार अध्यक्ष,हुमायूँ नईम खान, श्रेया पटेल,शिवानी यादव,रजनी यादव,प्रीतम सिंह वर्मा,मो अफाक,कामता यादव जिला उपाध्यक्ष,दीपक गुप्ता बाबुल मिश्रा,खुशीराम यादव, गामा यादव,यशवंत यादव,शांति ओम जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सभा, सरवन यादव,लवकुश यादव,बालक राम यादव,अमृत लाल यादव  समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता साथी मौजूद रहे। 

रिपोर्टर - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.