सुल्तानपुर गांव के निकट रेलवे ट्रैक पर करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक का क्षत विक्षत शव मिलने से इलाके में हड़कंप
मसौली - बाराबंकी मसौली थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के निकट शनिवार को रेलवे ट्रैक पर करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों की मदद से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस के अनुसार, शनिवार को सुल्तानपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। हालांकि, मृतक की पहचान नहीं हो सकी।
मृतक ने आसमानी रंग की बनियान, स्लेटी रंग की शर्ट और एक काला तथा एक नीले रंग का जूता पहन रखा था। युवक की पहचान नहीं होने के कारण पुलिस आसपास के थानों से भी संपर्क कर रही है।
थाना प्रभारी छोटेलाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। आसपास के थानों को मृतक के शव की तस्वीर व्हाट्सएप के माध्यम से भेजकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्टर - सरवर अली

No Previous Comments found.