मतदाता सूची में नाम जोड़ने के विशेष अभियान का एसडीएम ने किया निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश
सिरौलीगौसपुर - बाराबंकी मतदाता सूची में छूटे हुए मतदाताओं के नाम शामिल कराने के लिए शनिवार, 17 अक्टूबर को चलाए गए विशेष अभियान के तहत उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभियान की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने खुर्दमऊ, सिरौलीगौसपुर, पीठापुर, धुसेड़िया और शहरी क्षेत्र के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुपरवाइजरों एवं बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से बातचीत कर मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया की जानकारी ली।एसडीएम ने संबंधित कर्मचारियों को अभियान के दौरान सक्रियता से कार्य करने तथा पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक समावेशी बनाना और पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाना है।
रिपोर्टर - नफीस अहमद

No Previous Comments found.