बड़ागांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 116 मरीजों का हुआ परीक्षण

मसौली/बाराबंकी : आजाद हॉस्पिटल बिजनौर रोड लखनऊ के तत्वावधान में शनिवार को पंचायत भवन बड़ागांव स्थित सीएसी सभागार में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ० विजय लक्ष्मी और डॉ० मोहम्मद मुबारक ने 116 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क परामर्श दिया तथा दवाएं उपलब्ध कराईं।शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान नूर फातिमा ने स्वयं स्वास्थ्य परीक्षण कराकर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ग्रामीण अक्सर छोटी छोटी बीमारियों का समय पर इलाज नहीं करा पाते जिससे वे गंभीर रूप ले लेती हैं। ऐसे आयोजनों से लोगों को अपने क्षेत्र में ही उचित चिकित्सकीय सलाह मिलती है और समय पर उपचार शुरू हो सकता है। मार्केटिंग हेड सैय्यद मैनुउद्दीन ने बताया कि आजाद हॉस्पिटल स्वस्थ भारत सशक्त भारत के उद्देश्य के साथ कार्य कर रहा है।अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारकों को कैशलेस उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।शिविर में स्टाफ नर्स रेखा यादव, ममता, आस्था सिंह, फार्मासिस्ट मोहम्मद सलीम कैंप इंचार्ज मोहम्मद कासिफ और सहायक आरएन यादव का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, क्षेत्र पंचायत सदस्य शाहिद अली, मोहम्मद शादाब, कृष्ण कुमार गुप्ता, कल्लू यादव, फुरकान खान, मतीन अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.