महमूदाबाद विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगों के जरिए दिया स्वच्छ, शिक्षित और आत्मनिर्भर भारत का संदेश
सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित सेवा संकल्प अभियान के समापन दिवस पर कंपोजिट विद्यालय महमूदाबाद में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर विकसित भारत की संकल्पना को साकार रूप में प्रस्तुत किया। विद्यालय की शिक्षिका प्रिया वर्मा और कंपोजिट विद्यालय किन्तूर की शिक्षिका प्रतिभा वर्मा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से विकसित भारत, स्वर्णिम भारत, हरित भारत, डिजिटल भारत, स्वच्छ ऊर्जा, शिक्षा, कृषि, उद्योग, पर्यटन और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों को रचनात्मक ढंग से दर्शाया। रंगोली के जरिए पर्यावरण संरक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, तकनीकी विकास, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण का संदेश दिया गया। इस गतिविधि से विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका समझने और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा मिली। साथ ही बच्चों की कलात्मक प्रतिभा, सृजनात्मक सोच और सामूहिक सहभागिता को भी प्रोत्साहन मिला। उल्लेखनीय है कि 17 सितंबर से शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान 17 अक्टूबर को संपन्न हुआ। समापन अवसर पर आयोजित इस रचनात्मक गतिविधि के माध्यम से सेवा, समर्पण, जनजागरूकता और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कल्पना वर्मा, प्रिया वर्मा, धर्मराज, आनंद प्रकाश, प्रतिभा वर्मा, देवेंद्र सिंह, विमल कुमार, रुद्रेश नाथ, मोहम्मद अरशद, फहमीना बेगम, ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, प्रीति यादव और राज सिंह सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

No Previous Comments found.