गौवर्धनपूजा की कथा सुन श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध

मसौली/बाराबंकी : क्षेत्र के ग्राम दहेजिया मे दुर्गा पूजा महोत्सव कार्यक्रम के दौरान दुर्गा पूजा पंडाल में आयोजित  श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथावाचक अमित शास्री महाराज ने श्रद्धालुओं को गोवर्धन पूजा की कथा सुनाई। कथा के दौरान भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथावाचक अमित शास्री महाराज ने कहा कि भगवान की लीलाएं मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक हैं। बाल कृष्ण अपनी नटखट लीलाओं से सभी का मन मोह लेते थे। यशोदा मैया के माखन चोरी की शिकायत करने पर श्रीकृष्ण अपनी भोली बाल लीलाओं से माता को प्रसन्न कर देते थे। उन्होंने गोवर्धन पूजा की कथा सुनाते हुए बताया कि भगवान कृष्ण ने गोप ग्वालों को इंद्र पूजा के स्थान पर गोवर्धन पर्वत की पूजा करने के लिए प्रेरित किया। कृष्ण ने समझाया कि गोवर्धन पर्वत ही ब्रजवासियों और उनके पशुओं के लिए अन्न चारा तथा जल की व्यवस्था में सहायक है। इसके बाद ब्रजवासियों ने 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर गोवर्धन पूजा की। इस मौके पर कथा आयोजक विश्राम यादव, राजकुमार, शिव कुमार, राकेश यादव, राजबहादुर वर्मा, सुरेंद्र यादव, मुनेश्वर बक्स वर्मा, गुड्डू, आदि  सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.