अस्वस्थ व्यक्तियों और दिव्यांगजनों को विधिक अधिकारों के प्रति किया जागरूक

सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी : जिला जज श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव उज्ज्वल उपाध्याय के दिशा-निर्देशों के क्रम में तहसील विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में अस्वस्थ व्यक्तियों और दिव्यांगजनों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता तहसीलदार एवं तहसील विधिक सेवा समिति के सचिव वीर बहादुर सिंह ने की। शिविर में अस्वस्थ व्यक्तियों एवं दिव्यांगजनों को विधिक सहायता और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाराबंकी के तत्वावधान में आगामी 1 नवंबर 2026 को जीआईसी ऑडिटोरियम, बाराबंकी में मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई। शिविर के माध्यम से लोगों को विधिक सहायता से संबंधित योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और जरूरतमंदों तक कानूनी सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से जागरूक किया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार दिनेश पाण्डेय, अमित कुमार (पेशकार), लीगल पैनल अधिवक्ता दिलीप कुमार मिश्रा, अधिकार मित्र रोहित शर्मा, पूर्व सरकारी अधिवक्ता प्रहलाद वर्मा, अधिवक्ता अरुण कुमार वर्मा एवं विनोद कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.