गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क पर हुए हादसे में 4 वर्षीय पुत्र सहित पिता की दर्दनाक मौत
मसौली/बाराबंकी : बीती मध्य रात्रि गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित डूबकी मोड पर हुए सड़क हादसे में एक 4 वर्षीय पुत्र सहित पिता की दर्दनाक मौत हो गयी मृतक फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करिमाबाद मजरे सैदनपुर का निवासी है जो एक मुंडन कार्यक्रम मे शामिल होकर अपने फूफा के घर डूबकी जा रहा था।
फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करिमाबाद मजरे सैदनपुर निवासी नन कू पुत्र पलटे रविवार को अपने 4 वर्षीय पुत्र अंकुश के साथ रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सिरौली कला मे अपनी चचेरी के यहां मुंडन कार्यक्रम मे आया था तथा देर रात्रि खाना खाने के बाद साईकिल से ग्राम डुबकी अपने फूफा सुमिरन के यहां जा रहा था सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमे बाप बेटे दोनो की दर्दनाक मौत हो गयी। दुर्घटना मे बाप का शव घटनास्थल से करीब सौ मीटर वाहन से घसीटता चला गया तथा मृतक की साईकिल का पता नही चल सका। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने दोनो शवो का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी अनीता ने बताया कि मुंडन कार्यक्रम मे खाना खाने के बाद रात्रि मे ही घर आने की बात कही थी लेकिन घर न जाकर फूफा के घर जाने के लिए निकले थे मृतक के मात्र एक ही पुत्र था तथा दो पुत्री 6 वर्षीय शिल्पी व एक वर्षीय रागिनी है जिनका रो रोकर बुरा हाल है।
रिपोर्टर : सरवर अली

No Previous Comments found.